Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जौनपुर सिविल कोर्ट के वकील प्रत्येक शनिवार को रहेंगे हड़ताल पर

September 16, 2023

जौनपुर सिविल कोर्ट के वकील प्रत्येक शनिवार को रहेंगे हड़ताल पर

जौनपुरः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का मामला जब तक पूरी तरह से शांत नहीं हो जाता और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हो जाता है तब तक सिविल कोर्ट जौनपुर के वकील बाहों में काली पट्टी बाधने के साथ ही प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय एवं मंत्री अनिल सिंह देहाती ने संयुक्त रुप से बताया कि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के सभागार में शनिवार को साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से हापुड़ के मामले को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया कि 18 सितम्बर सोमवार से दीवानी न्यायालय के सभी अधिवक्तागण बांह पर काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करेंगे।

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक हापुड़ का मामला शांत नहीं हो जाता तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक शनिवार को सभी अधिवक्तागण पूर्ण रुपेण न्यायिक कार्य से विरक्त रहेंगे यदि कोई अधिवक्ता काम करता हुआ पाया गया तो- यदि वह सीनियर अधिवक्ता हुए तो 10000 का जुर्माना और यदि वह जूनियर अधिवक्ता हुए तो 5000 का जुर्माना अपने बार में जमा करना होगा। इसके साथ ही जिस शनिवार को छुट्टी रहेगी उस दिन हड़ताल शुक्रवार को ही रहेगी। हापुड़ की घटना को लेकर आज भी जौनपुर सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे इससे कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हो सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें