Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

झमाझम हुई बारिश से डूबा लखनऊ

September 11, 2023

झमाझम हुई बारिश से डूबा लखनऊ

उप्रः लखनऊ में रात भर हुई बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया है। जहां लखनऊ में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कों व घरों में जलभराव हो गया है। बादल छाए हुए हैं। सप्ताह के पहले दिन होने के बावजूद सड़कों पर ज्यादा यातायात नहीं है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब अधिकारियों संग फील्ड पर निकलीं और शहर में विभन्न स्थानों पर हुए जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं, ज़िला अधिकारी ने भी चेतवानी जारी कर घरों में रहने की गुज़ारिश की। मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर लखनऊ में कोई अनावश्यक बाहर खुले में ना घूमे। भीषण बिजली कड़कने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें