Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 1 गिरफ्तार को किया गिरफत, कब्जे से स्मैक बरामद

March 11, 2023

नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 1 गिरफ्तार को किया गिरफत, कब्जे से स्मैक बरामद

नोएडा: ज़िले पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। यह लोगों को मादक पदार्थ सप्लाई किया करता था। पुलिस के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर -63 के डी पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर 63 पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्त अभिमन्यु यादव पुत्र उमेश चन्द्र यादव निवासी हुलिया मन्दिर थाना अहरौली जिला कुशीनगर, हाल पता ग्राम छिजारसी थाना सेक्टर 63 नोएडा को तिकौना पार्क के सामने छिजारसी से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 15.47 ग्राम स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार की अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व 1340 रुपए बरामद किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें