खुद का विकास विपक्ष का एजेंडा,भाजपा की नजर समूचे राज्य के विकास पर: योगी

मऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी पार्टियों को खुद के विकास पर तवज्जो देने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बगैर भेदभाव के समूचे राज्य का विकास कर रही है। मऊ की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के.

मऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी पार्टियों को खुद के विकास पर तवज्जो देने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बगैर भेदभाव के समूचे राज्य का विकास कर रही है। मऊ की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा घोसी का विकास नहीं, खुद का विकास विपक्ष का एजेंडा रहा है। घोसी का महत्व वही समझ पाएगा जिसने 2005 में मऊ दंगों को देखा है। तब सपा की सरकार थी और वह कुछ न कर पाई थी। तब भी इन दंगाबाजों के खिलाफ हमने ही मोर्चा खोला। हम कोई जाति समाज नहीं देखते थे। जो यहां दंगों की आग लगाते थे वो अब व्हीलचेयर पर जान की भीख मांगते दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि लोग पीडीए की बात करते हैं, हमने तो सबका साथ सबका विकास किया है। हम बिना भेदभाव की शासन प्रक्रिया को पीएम के मार्गदर्शन में स्थापित कर रहे हैं। उन्होने कहा, “ संकट की घड़ी में ही असली पहचान होती है। कोरोना संकट में कांग्रेस का चरित्र किसी से छुपा नहीं है, सपा सुप्रीमो भी अपने घर में दुबक गए थे। तब याद कीजिए यही मोदी और योगी आपकी सेवा के लिए तत्पर थे। हम हर जगह जाते थे और दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें हमने मुफ्त में दीं। एक तरफ देश ने आपदा से लड़ाई की, वहीं हमने गरीबों के कल्याण के लिए भी काम किया। अब कोई गरीबों का हक नहीं मार सकता, बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का लाभ सबको पूरी निष्पक्षता से मिल रहा है। ”

- विज्ञापन -

Latest News