Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

किशोरी का पोस्टमार्टम कराने आए दारोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत

January 5, 2026

किशोरी का पोस्टमार्टम कराने आए दारोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत

बदायूं। जिले के उझानी क्षेत्र में एक दारोगा की सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस परिसर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र सिंह ने यहां बताया कि दारोगा कुंवरपाल (55) एक किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने सिविल लाइंस स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे और इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी एवं सीने में तेज दर्द हुआ।

ये भी पढ़ें: बदमाशों ने बाप-बेटे को नंगा कर पीटा, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

सिंह के अनुसार हालत बिगड़ने पर कुंवरपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कुंवरपाल मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के नरौरा के रहने वाले थे और संभल जनपद के चंदौसी में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई हाई-लेवल मीटिंग, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हचलल तेज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें