Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी में इनामी बदमाश देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, लूट की घटना को दिया था अंजाम

March 12, 2023

वाराणसी में इनामी बदमाश देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, लूट की घटना को दिया था अंजाम

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने रविवार को फरीदपुर रिंगरोड के पास से 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजकुमार पटेल उर्फ ??ऋतिक मंडुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में लूट के मामले में वांछित था, जहां उसने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस संबंध में पिछली 14 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फरीदपुर रिंगरोड के घेराबंदी कर बदमाश को धर दबोचा और उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कारतूस और लूटे गए 9500 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें