
उत्तर प्रदेश : जिले के जौनपुर जिले में सरपतहा थाना क्षेत्र के अशरफाबाद गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अर्धनिर्मित कमरे में शनिवार को दिनदहाड़े बेटे ने अपने पिता की सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बेटे अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिर पर डंडे से वार कर बेटे ने की पिता की हत्या
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद गांव निवासी प्रभाकर सिंह (65) पुत्र स्व. लाल साहब सिंह के गांव में लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे चार-पांच अर्धनिर्मित कमरे हैं और वे अधिकतर वहीं रहते थे। आज शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा अखिलेश सिंह उर्फ ओटू सिंह कमरे के अंदर आया और अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बेटे ने जमीन की बिक्री और वित्तीय लेनदेन को लेकर अपने पिता की हत्या कर दी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच
घटना के बाद क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान व फोरेंसिक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी सावित्री अपनी नानी के घर पर थी। पति की मृत्यु की खबर मिलते ही सावित्री दर्द से रोने लगी। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर कुछ विवाद था। घटना के संबंध में पत्नी सावित्री सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ अमित सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और रविवार को बेटे अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम
मेष: दिन शुभ रहेगा...