Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा: कैरियर वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर में 3 लोगों सहित 2 मासूमों की हुई मौत

September 29, 2025

उत्तर प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा: कैरियर वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर में 3 लोगों सहित 2 मासूमों की हुई मौत

हरदोई (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक व्यक्ति, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो एक कैरियर वाहन से टकरा गई।

हरदोई में सड़क हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन (Photo- ITG)

हरदोई के डीएम अननय झा ने बताया कि यह हादसा सुरसा पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ और कैरियर वाहन को बरामद कर लिया गया है। डीएम अननय झा ने पत्रकारों को बताया, “एक व्यक्ति, दो महिलाएं और दो बच्चे मोटरसाइकिल पर सवार थे, जो एक कैरियर वाहन से टकरा गई। सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कैरियर वाहन को बरामद कर लिया गया है, जबकि ड्राइवर फरार है। वाहन के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देगा।”

Hero Image

उन्होंने आगे कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डीएम अननय झा के अनुसार, मृतकों की पहचान संतराम (30 साल), संगीता (28 साल), गौरी (2 साल), मोहिनी (32 साल) और वसु (9 महीने) के रूप में हुई है। आनन-फानन में आए लोगों ने बताया कि मृतक ‘मुंडन’ समारोह से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कैरियर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें