Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आगरा में ढाबा संचालक को पीटने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलम्बित

March 10, 2023

आगरा में ढाबा संचालक को पीटने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलम्बित

आगरा: आगरा के फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर स्थित ‘फौजी ढाबा’ के संचालक के साथ बुधवार की रात पीआरवी पुलिसर्किमयों की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त ने दो पुलिसर्किमयों को निलम्बित कर दिया है। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, होटल संचालक लोकेश ने पीआरवी पुलिसकर्मी ब्रजेश छौंकर और संदीप चौधरी से पानी की बोतल के पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने लोकेश की बुरी तरह पिटाई कर दी।

इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को मामला विभाग के संज्ञन में आया। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर मामले में आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें