Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने बर्फ की चादर से ढके पहाड़ों का वीडियो Social Media पर किया शेयर

February 26, 2024

CM Sukhu ने बर्फ की चादर से ढके पहाड़ों का वीडियो Social Media पर किया शेयर

शिमला (सृष्टि) : हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से जहां अब पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। तो वहीं इस सुंदरता का नजारा लेने के लिए बाहरी राज्यों से भी सैलानी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में बर्फबारी के बाद शिमला, धर्मशाला, चंबा, मनाली में पर्यटन कारोबार भी बढ़ा है और इससे लोगों को आर्थिक रूप से भी मजबूती मिली है। अब अधिक से अधिक सैलानी हिमाचल प्रदेश आए, इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा भी लगातार प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा भी एक वीडियो अपनी सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है और बर्फ से ढके पहाड़ों को दिखाते हुए उन्होंने सैलानियों से आग्रह किया है कि वह इस नजारे का मजा लेने के लिए प्रदेश का रुख करें। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को अपने दौरे के चलते लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग आए हुए थे। ऐसे में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते समय उन्होंने लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा सहित अन्य बर्फ से ढके पहाड़ों का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे अपने सोशल मीडिया में जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश दुनिया में विख्यात है और बर्फबारी के बाद यह नजारा और अधिक सुंदर बन जाता है। ऐसे में सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहाड़ों का रुख करें।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन आधारित राज्य है और हर साल यहां पर करोड़ों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। प्रदेश सरकार का भी लक्ष्य है कि हर साल यहां पर 5 करोड़ से अधिक सैलानी आए और सैलानियों की सुविधा के लिए सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा जो वीडियो अपने सोशल मीडिया में जारी किया गया है। उसे भी अब लोगों को द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें