Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी, 5 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

July 3, 2025

Punjab Weather : पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी, 5 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

Punjab Weather : पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राज्य के 11 जिलों में आज सुबह 12 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटियाला, मोहाली (SAS नगर), फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, रूपनगर, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं। वहीं, अमृतसर और जालंधर के इलाकों में सुबह से ही बारिश देखने को मिली है।

जुलाई में सामान्य से बेहतर रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जुलाई 2025 में पंजाब का मौसम सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। इस दौरान मासिक औसत वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकती है। यह खबर किसानों के लिए राहत भरी है, खासकर धान की फसल के लिहाज से इसे अनुकूल माना जा रहा है।

तापमान में भी मिल सकती है राहत

IMD के मुताबिक, पंजाब में इस महीने अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। जिससे भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलेगी। वही रात का तापमान भी सामान्य से कम या आसपास बना रहेगा। हालांकि बुधवार को बारिश न होने के कारण तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.3°C रहा, जबकि होशियारपुर में मात्र 8.5 मिमी वर्षा हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

5 जुलाई से फिर से बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश से सटे 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में मूसलधार बारिश की संभावना है।

6 जुलाई (शनिवार) को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

8 जुलाई तक राज्य में बरसात का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, खासकर निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए फसल संबंधित निर्णय लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें