भाजपा ना डरी है ,ना डरेगी हम जनता की आवाज को उठाएंगे: Dharmendra Rana

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने विकास को आगे बढ़ाने का काम किया, वर्तमान में कांग्रेस की सरकार नई परंपराएं बदले की भावना से काम करने की खड़ी कर रही है। यह बात जिला ऊना भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने यहां.

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने विकास को आगे बढ़ाने का काम किया, वर्तमान में कांग्रेस की सरकार नई परंपराएं बदले की भावना से काम करने की खड़ी कर रही है। यह बात जिला ऊना भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व हरोली भाजपा के नेता धर्मेंद्र राणा ने यहां जारी एक बयान में कही ।धर्मेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार जिस प्रकार से लोगों से वायदे करके सत्ता में आई है, उन वादों को पूरा करने के लिए एक कदम भी नहीं उठाया गया है । उन्होंने कहा कि हालत यह है कि जो गारंटी दी गई वह अभी फाइलों में बंद हैं और हालत यह है कि कांग्रेस की सरकार का मंत्रिमंडल संगठित नहीं हो पाया है। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक बात समझ ले कि भारतीय जनता पार्टी ना डरी है, ना डरेगी, जनता की आवाज को उठाएगी ,जनता के लिए काम करेगी ।उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए जनता के हितों को साधने का काम किया ,जनता के लिए काम किया।

उन्होनें कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों से लोगों को बरगलाने में सफल हुई जबकि कांग्रेस को अब अपने वादे पूरे करना गले की फांस बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में डबल इंजन में काम किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के 2 वर्षों में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं खड़े करने का काम किया गया प्रदेश में। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की मदद की ।धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां लगातार फील्ड में रहकर के काम करते रहे वही भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की नई योजनाएं देने स्वास्थ्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हितों को संरक्षित करने का काम किया। हिमाचल प्रदेश का युवा नेतृत्व अनुराग ठाकुर आज देश में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेतृत्व के रूप में आगे बढ़ रहा है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी में हिमाचल प्रदेश के संगठन व नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सदस्य इंदु गोस्वामी को राज्यसभा में सम्मान मिला है ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास हर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में करने का काम किया। भाजपा जनादेश का सम्मान करती है ,जनता ने जनादेश दिया है यह आदर रहता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रहते हुए जनता की आवाज को बुलंद करेगी, और कांग्रेस की सरकार जिस प्रकार से तानाशाही पूर्ण निर्णय कर रही है उसके विरुद्ध हर आंदोलन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि पूरी मजबूती के साथ भाजपा कार्यकर्ता नेतृत्व के साथ खड़े हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकास की योजनाएं , गांव व गरीब की सेवा का काम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने नेतृत्व के साथ खड़ा है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

- विज्ञापन -

Latest News