Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिल नहीं चुकाने पर होटल ने लग्जरी गाड़ियां की जब्त, अब करेगा नीलामी

February 6, 2023

बिल नहीं चुकाने पर होटल ने लग्जरी गाड़ियां की जब्त, अब करेगा नीलामी

चंडीगढ़ में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि होटल का बिल न चुकाने के कारण गेस्ट की गाड़ियों की नीलामी कर पैसा इकट्ठा किया जाएगा। होटल में आए गेस्ट की ऑडी Q3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को नीलाम किया जाएगा। यह मामला 2018 का है जब दो गेस्ट सेक्टर 17 के 5 स्टार होटल शिवलिकव्यू में तकरीबन 6 महिने रुके थे। इस दौरान उन्होंने होटल की सभी सुविधाओं को आनंद उठाया था लेकिन जब लाखों का बिल बना तो यह 18.96 लाख रुपये अदा नही कर पाए। जिसके बाद होटल ने दोनों की गाड़ियों को जब्त कर लिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में गया। कोर्ट में केस जीतने के बाद होटल ने इनकी दोनों गाड़ियों को नीलाम कर पैसा वसूलने का फैसला किया है। इन गाड़ियों की नीलामी 14 फरवरी को होगी। बता दें कि ऑडी q3 का बेस प्राइज़ 10 लाख तो क्रूज़ का 1.5 लाख रुपये रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें