Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में 11वीं-12वीं में भी हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने की कवायद हुई तेज

February 14, 2023

हरियाणा में 11वीं-12वीं में भी हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने की कवायद हुई तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में हिंदी को अनिवार्य विषय बनाने की कवायद तेज हो गई है। अब स्कूलों में 11वीं-12वीं में भी हिंदी को अनिवार्य विषय के तौर पर लागू करने पर काम शुरू हो गया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मंथन भी हो चुका है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हालांकि अन्य शिक्षण संस्थानों में भी हिंदी में कामकाज बढ़ाने को लेकर जोर दिया जा रहा है।

दरअसल, हरियाणा के स्कूलों में 10वीं कक्षा तक हिंदी को अनिवार्य विषय के तौर पर लगाया जाता है। हालांकि 11वीं12वीं में हिंदी को अभी तक वैकल्पिक विषय के तौर पर लगाया जाता है। मगर अब इसे अनिवार्य विषय के तौर पर लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो 11वीं-12वीं की आर्टस, कॉमर्स और साइंस में भी हिंदी को अनिवार्य विषय के तौर पर लगाया जाएगा। हालांकि अभी इसे लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें