Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्वविख्यात शक्तिपीठ Shri Naina Devi में शुरू हुआ होला मोहल्ला मेला

March 6, 2023

विश्वविख्यात शक्तिपीठ Shri Naina Devi में शुरू हुआ होला मोहल्ला मेला

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शिक्त पीठ श्री नैना देवी में रविवार से होला मोहल्ला मेला शुरू हो गया। पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला 9 मार्च तक चलेगा। आनंदपुर साहब के समीप ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री नैना देवी मंदिर में भी आजकल होला मोहल्ला मेला चल रहा है। ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब के आनंदपुर साहिब में दर्शन करके माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचते हैं और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करके अपने घरों को वापस जाते हैं हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा यहां पर पांच दिवसीय होला मोहल्ला मेला घोषित किया गया है जिसके तहत जगह जगह पर पुलिस बल तैनात है होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में माता जी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

रविवार की छुट्टी के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंचे और श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोका गया । होमगार्ड के जवानों ने लाइनों में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने होला मोहल्ला के दौरान माताजी के दर्शन किए और अपनी मनोकामना पूर्ण की। स्थानीय पुजारी उमेश शर्मा, लकी शर्मा, का कहना है कि यह होला मोहहला उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है जो भी श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं उनमें से ज्यादातर श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शिक्तपीठ श्री नैना देवी जी और गुरु का लाहौर में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं जिसके चलते प्रशासन और पुलिस ने इस दौरान पुख्ता बंदोबस्त किए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत हो।रविवार को लगभग 25000 यात्रियों ने आज माताजी के दर्शन किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें