Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपमंडल थुनाग शिल्हीबागी में लगी भीषण आग, 3 मकानाें के साथ पशु भी जले जिंदा, 46 लाख का हुआ नुकसान

March 8, 2023

उपमंडल थुनाग शिल्हीबागी में लगी भीषण आग, 3 मकानाें के साथ पशु भी जले जिंदा, 46 लाख का हुआ नुकसान

सिराज (गजेंद्र) : सिराज विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल थुनाग की दूरदराज पंचायत शिल्हीबागी के डरशी गांव में एक घर में अचानक आग भड़क गई, जिसने चंद मिनटों में दो अन्य घरों और तीन गौशाला को भी अपने आगोश में ले लिया। इस हादसे में तीन स्लेट पोश मकान सहित दो गौशाला जलकर राख हो गई हैं। पटवारी शेर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार भागचंद पुत्र परसराम का 6 कमरों का मकान और एक गौशाला जलकर राख हो गई, जिसमें मौजूद एक बैल, एक गाय और एक भेड़ भी आग की भेंट चढ़ गई।

वहीं लक्ष्मण पुत्र परसराम ज्ञानचंद गोविंद राम और तेज सिंह पुत्र लक्ष्मण का सांझा 5 कमरों का मकान और एक गौशाला भी जलकर राख हो गए। इस हादसे में चमन लाल पुत्र भाग सिंह का मकान भी आग की भेंट चढ़ कर राख हो गया, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है।

बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 46 लाख का नुकसान हुआ है और सबसे ज्यादा नुकसान भागचंद का बताया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार लोगों ने साल भर के लिए अपनी-अपनी गौशाला में घास इकट्ठा करके रखा हुआ था, जिसके चलते आग बड़ी तेजी से फैल गई, जैसे ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को सूचना दी, पर अग्निशमन मौके से करीब 20 किलोमीटर दूर उपमंडल थुनाग से अग्निशमन की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक सब राख हो चुका था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें