Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट 

May 8, 2023

पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट 
चंडीगढ़:  पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली और रूपनगर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वहीं विभाग ने बताया कि हरियाणा के रोहतक, भिवानी और झज्जर में भी सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें