Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में गौ भक्तों को मिली तीन दिन में जान से मारने की धमकी, जानिए मामला

August 17, 2023

भिवानी में गौ भक्तों को मिली तीन दिन में जान से मारने की धमकी, जानिए मामला

भिवानी: नूह में उपजे हालातों के बाद सोशल मीडिया पर असमाजिक तत्वों के द्वारा एक दूसरे के धर्म को नीचा दिखाने के लिए कटाक्ष कर विवादित कंमेंट किए जा रहे हैं।इसी बीच भिवानी से गौ रक्षा दल के संयोजक संजय परमार व गौभक्त कालू कुडल को तीन दिन में जान से मारने की धमकी मिली है ।इसी मामले को लेकर आज गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई के बारे ज्ञापन पत्र सौंपा।

इस दौरान उन्होंने बताया कि नूह दंगों के बाद सोशल मीडिया पर गौ भगतों के साथ विवाद चल रहा है और विभिन्न विवादित पोस्ट और कमेंट किए जा रहे हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टिव हर्ष छिकारा के भांजे हाँसी निवासी नवीन नारू पर आरोप लगाते हुए बताया कि नवीन नारू ने बाकायदा नाम कालू कुंडल, संजय परमार आचार्य और अन्य गौभक्त संगठनों पर विवादित कमेंट किए हैं और कहा कि किसी ने हर्ष छिकारा के खिलाफ कमेंट या पोस्ट डाली तो 3 दिन में गोली मार दी जाएगी तथा कहीं भी शिकायत कर लेना।इसी मामले को लेकर कार्रवाई बारे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन पत्र देने पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें