Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में ब्राह्मण समाज की प्रधानी को लेकर विवाद पर पत्रकार वार्ता आयोजित

August 26, 2023

पानीपत में ब्राह्मण समाज की प्रधानी को लेकर विवाद पर पत्रकार वार्ता आयोजित

पानीपत में समस्त ब्राह्मण समाज की प्रधानी को लेकर हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। इस पूरे मामले में जहां सभा के चेयरमैन समेत अन्य पदाधिकारी रामरतन शर्मा के पक्ष में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरे पक्ष द्वारा अब 27 अगस्त को पंचायत बुलाई गई है।जिसमें प्रधान चुने की बात कही जा रही है।

इस मामले को लेकर हुई पत्रकार वार्ता में समस्त ब्राह्मण समाज अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी ने कहा कि समाज का प्रधान राम रतन शर्मा ही है नए प्रधान चुने जाने का सवाल ही नहीं होता। क्योंकि अभी तक राम रतन शर्मा का कार्यकाल समाप्त नहीं हुआ है।प्रधान रामरतन शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा समाज और भाईचारे को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें