Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में आज मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

September 8, 2023

भिवानी में आज मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भिवानी: छोटी कांशी भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज शुक्रवार को गोगा नवमी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, केवल भिवानी से ही नहीं बल्कि इस पर्व को राजस्थान, मध्य प्रदेश,हरियाणा और छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है।बता दें कि भाद्रपद मास की नवमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।कुछ जगह इस दिन व्रत रखा जाता है,साथ ही संतान की लंबी आयु के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।मान्यताओं के अनुसार इस दिन नागों की पूजा का विधान है।इसी कड़ी में आज भिवानी के प्राचीन गोगामेड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और मंदिर के आस पास मेला भी लगाया गया है।पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले में कई प्रदेशों से श्रद्धालु आकर मन्नत मांगते हैं। उनका कहना है कि कई वर्षों से यहां पूजा पाठ के लिए भीड़ उमड़ती है। उन्होंने कहा कि यहां पर देशी पकवान बनाकर बाबा को भोग लगाया जाता है। बाबा की गाथा प्राचीन समय से यहां गाई जाती है। इसके साथ ही मेले में अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए कर्मचारी सेवा में लगाए गए हैं ताकि मेला शांति के साथ सम्पन हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें