Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल एशियाड तीरंदाजी दूसरी लीड भारत ज्योति, देवताले की स्वर्ण की हैट्रिक, भारतीय तीरंदाजों को नौ पदक

October 7, 2023

खेल एशियाड तीरंदाजी दूसरी लीड भारत ज्योति, देवताले की स्वर्ण की हैट्रिक, भारतीय तीरंदाजों को नौ पदक

हांगझोउ: भारत की अनुभवी कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई और इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों ने इन एशियाई खेलों में रिकॉर्ड नौ पदक अपनी झोली में डाल लिये। कंपाउंड तीरंदाजों ने सभी पांच पदक जीतकर कोरिया का दबदबा तोड़ा । वहीं अभिषेक वर्मा को रजत और अदिति स्वामी को कांस्य पदक मिला। रिकर्व तीरंदाजों ने शुक्रवार को दो पदक जीते थे जो ओलंपिक खेल में 13 साल में पहली बार हुआ है।

इससे पहले भारत ने इंचियोन में 2014 में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे। वहीं जकार्ता में टीम ने दो रजत जीते थे। मौजूदा विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी ने कांस्य पदक के एकतरफा प्लेआफ मुकाबले में इंडोनेशिया की रातिह जिलिजाती एफ को हराया। र्बिलन में दो महीने पहले विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली 17 वर्ष की अदिति ने 146.140 से जीत दर्ज की। बाद में ज्योति ने दक्षिण कोरिया की सो चाएवोन को 149.145 से हराकर तीसरा स्वर्ण जीता । वह मिश्रित युगल और महिला टीम वर्ग का स्वर्ण जीत चुकी है।

ज्योति ने कहा ,‘‘मेरे पास शब्द नहीं है। इतने जज्बात उमड़ रहे हैं। मुझे सोचने के लिये समय लगेगा।’’ वहीं गुरू और शिष्य के मुकाबले में 21 वर्ष के विश्व चैम्पियन देवताले ने 34 वर्ष के अभिषेक वर्मा को 149.147 से हराया। र्बिलन में विश्व खिताब जीतने वाले देवताले पुरूष टीम और मिश्रित युगल स्वर्ण जीत चुके हैं। देवताले ने कहा ,‘‘यह मेरे पहले एशियाई खेल थे और मैने सभी तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। और क्या चाहिये। सपने जैसा लग रहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘यह सभी की मेहनत है। हमारी सरकार ने मदद की । परिवार और कोचों ने काफी मदद की।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें