Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती कार की छत पर पटाखे रखकर की आतिशबाजी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो

October 19, 2023

चलती कार की छत पर पटाखे रखकर की आतिशबाजी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो

साइबर सिटी गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले गोल्फ कोर्स रोड की इकलौती सड़क पर कुछ युवकों द्वारा चलती कार की छत पर आतिशबाजी करने की वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में अब संज्ञान लेते हुए सेक्टर 53 थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। साथ ही इन युवकों की पहचान के लिए गोल्फ कोर्स रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है।

वही इस पूरे मामले में डीसीपी ईस्ट ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुग्राम पुलिस के हाथ इस कार के और भी वीडियो लगे हैं जिसमें कुछ जगहों पर नंबर प्लेट की पुष्टि भी हुई है और पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले से जुड़े आसपास में लगे कैमरे को भी खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है पुलिस का मानना है कि बहुत जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें