Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत: मॉडल टाउन में गंदगी का आलम, तो शहर की क्या होगी स्थिति

October 22, 2023

पानीपत: मॉडल टाउन में गंदगी का आलम, तो शहर की क्या होगी स्थिति

पानीपत: पोश एरिया मॉडल टाउन जहां बड़े-बड़े उद्योगपति और निर्यातक ही नहीं बल्कि शहर के विधायक और सांसद भी रहते है, लेकिन इस क्षेत्र के हालात देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि यह शहर की मॉडल टाउन कॉलोनी होगी। गंदे पानी का जमाव और जगह-जगह फैला कूड़ा करकट यहां की बदहाली बयां कर रहा है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पार्षद सहित अन्य नेताओं से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गंदे पानी के जमाव और यहां फैली गंदगी के चलते बीमारी फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। वही बदबू के मारे यहां पर जीना मुहाल हो गया है। उनका कहना था कि अभी चंद दिनों बाद ही दशहरे का त्यौहार आने वाला है और हजारों लोगों की भीड़ यहां पर जमा होने वाली है लेकिन प्रशासन को साफ सफाई का कोई ख्याल ही नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए ताकि वह और उनके परिवार बीमारियों से बच सके।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें