Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद : छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तारी के निर्देश के 24 घंटे बाद भी फरार 

November 4, 2023

जींद : छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तारी के निर्देश के 24 घंटे बाद भी फरार 
जींद: हरियाणा में जींद जिले के उचाना के एक सरकारी स्कूल में छात्रओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तारी का निर्देश जारी होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। जींद के एक सरकारी स्कूल की 50 से ज्यादा छात्रओं ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे, जिसके बाद महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।
प्राचार्य को पकड़ने के लिए पुलिस उपाधीक्षक अमित भाटिया के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित की गई थी लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने प्राचार्य की गिरफ्तारी में नाकाम रहने पर पुलिस को सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी थी। वहीं उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह  ने बताया कि एसआईटी प्राचार्य को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मामले के संबंध में महिला आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति शय़ोकंद एवं पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमित भाटिया को पंचकूला स्थित अपने कार्यालय तलब किया था। महिला आयोग की अध्यक्ष भाटिया ने बताया कि 50 से अधिक छात्रओं ने अपने बयान में प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जबकि कुछ ने कहा कि उनके साथ ऐसा नहीं हुआ लेकिन उन्होंने इस बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रओं ने सुबूत भी पेश किए।
महिला आयोग ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई तेज करने का निर्देश देते हुए आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने को कहा था।उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में सख्त है और छात्रओं को न्याय दिलाया जाएगा।पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना), तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें