Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 155 रनों से हराकर सीरीज पर किया अपना कब्ज़ा

February 11, 2024

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 155 रनों से हराकर सीरीज पर किया अपना कब्ज़ा

पल्लेकेले: चरिथ असलंका नाबाद 97 रन, कुसल मेंडिस 61, सदीरा समराविक्रमा 52 और जनित लियानगे 50 रनों की अर्धशतकीय पारियों और उसके बाद वानिंदु हसरंगा चार विकेट की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में रविवार को अफगानिस्तान को 155 रनों से हरा दिया है।

309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज आठ रन का विकेट गंवा दिया। इब्राहिम जदरान और रहमत शाह ने अफगानी पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 97 रन जोड़े। इब्राहिम जदरान ने 76 गेंदों में 54 रन और रहमत शाह ने 69 गेंदों में सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। एक समय 30वें ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 146 रन पर चार विकेट था।इसके बाद अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे नहीं टीक सका छह खिलाड़ी मात्र सात रन जोड़कर पवेलियन लौट गये और पूरी टीम 33.5 ओवर में 153 रन पर सिमट गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें