Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद: बरवाला रोड पर कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज

August 26, 2024

जींद: बरवाला रोड पर कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मामला दर्ज

नारनौंद: हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के मिर्चपुर गांव के पास जींद-बरवाला रोड पर एक कार चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने घायल बुजुर्ग के बयान दर्ज कर अज्ञात आई20 कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरवाला के हसनगढ़ निवासी 65 वर्षीय धूप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह किसान है और उसके दो बेटे हैं। 23 अगस्त को दोपहर के समय वह जींद से जींद-बरवाला रोड पर बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जब वह मिर्चपुर गांव के बस स्टैंड से थोड़ा आगे निकला तो सामने से एक काले रंग की आई20 कार आ रही थी।

कार ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए सामने से उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत गिर गया और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी मिर्चपुर में भर्ती कराया। वहां से डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।

बाद में उसके परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने घायल बाइक सवार के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें