Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद: लकड़ियों से लदे ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

September 3, 2024

जींद: लकड़ियों से लदे ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

जींद: हरियाणा के जींद जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना हो गई।जिसमें तीन महिलाओं सहित सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। मामले में पुलिस ने बताया कि,यह दुर्घटना हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। लकड़ियों से लदे एक ट्रक ने एक यात्री वैन (टाटा मैजिक) को पीछे से टक्कर मार दी।

श्रद्धालुओं को लेकर जा रही वैन हरियाणा के कुरुक्षेत्र से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी जा रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे के कारण टक्कर के कारण वैन के क्षतिग्रस्त हिस्से में घायलों को निकालने में बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस के बचावकर्मियों को उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में तीन महिलाओं सहित सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को पहले नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें अग्रोहा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

वहीं, नरवाना अस्पताल में डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को संदेह है कि ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें