Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP प्रत्याशी Dr. Manish Yadav ने Mahendragarh विधानसभा क्षेत्र में किया चुनावी दौरा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

September 18, 2024

AAP प्रत्याशी Dr. Manish Yadav ने Mahendragarh विधानसभा क्षेत्र में किया चुनावी दौरा, ग्रामीणों ने किया स्वागत

महेंद्रगढ़: आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ मनीष यादव ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पाँच गांवो का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। इसी कड़ी मे महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव देवास में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ मनीष यादव पहुचे ओर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान गांव देवास के ग्रामीणों ने उनका फूल मालाये ओर पगड़ी पहना कर स्वागत किया ओर अपना भरपूर समर्थन दिया।

उन्होंने बताया कि हर गांव में बड़ी संख्या में माता-बहनों, बुजुर्गों और नौजवान साथियों ने हमारी सभाओं में शामिल होकर हमें अपना समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 45 वर्षों से भ्रष्टाचार की राजनीति, परिवारवाद की राजनीति होती आ रही है लेकिन अब लोगों ने मन बना लिया है कि अब काम करने की राजनीति को स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में जो आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा वह अरविंद केजरीवाल ने वहां पर करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह का जोश और भीड़ हमारी सभाओं में नजर आ रही है हमें विश्वास है कि आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में बनने वाली है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन और जो 45 साल की राजनीति में महेंद्रगढ़ क्षेत्र ने जो खोया है उन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। यह चुनाव हरियाणा के लिए ऐतिहासिक चुनाव होगा, प्रदेश में पहली बार काम की राजनीति करने वाली पार्टी की सरकार बनेगी। इस चुनाव में आप पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी और प्रदेश में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास कराए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें