Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेल में चल रही थी रामलीला, वानर बने 2 खूंखार कैदी सीता जी को खोजने गए बाउंड्री… प्रशासन की नींद उड़ी

October 12, 2024

जेल में चल रही थी रामलीला, वानर बने 2 खूंखार कैदी सीता जी को खोजने गए बाउंड्री… प्रशासन की नींद उड़ी

उत्तराखंड। हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जहां, जेल से दो खूंखार बंदी उस समय भाग निकले जब जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था और भागने वाले बंदी वानर का रूप रखे माता सीता की खोज के प्रसंग का हिस्सा थे। इसी दौरान बताया जा रह है कि बंदी जेल में चल रहे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सीढ़ी लगाकर जेल की दीवार फांद कर भाग गए। जिसके बाद इस खबर का पता लगते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

यह घटना उस वक्त की है जब जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। मंचन के दौरान माता सीता की खोज का प्रसंग चल रहा था, कलाकार बने बंदी अपने किरदार में थे और वानर बने बंदी माता सीता की खोज करने में लगे हुए थे तभी वानर बने दो बंदी भाग निकले।

राम लीला मंचन में सभी कैदी और जेल की सुरक्षा में तैनात गार्डस् भी इस कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच जेल परिसर में निर्माण कार्य भी चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य की आड़ में दोनों कैदी जेल की दीवार पर सीढ़ी लगाकर फरार हो गए। अब उनकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की के रहने वाले पंकज और यूपी के गोंडा के रहने वाल राजकुमार के रूप में की गई है। फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया. आरोपियों की तलाश जारी है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल स्टाफ के लापरवाही बरतने के कारण यह घटना घटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें