Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी: रेलवे लाइन पर मृत अवस्था में मिला युवक, क्षेत्र में मचा हड़कंप

October 15, 2024

भिवानी: रेलवे लाइन पर मृत अवस्था में मिला युवक, क्षेत्र में मचा हड़कंप

भिवानी: बाईपास स्थित रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक जांच में मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ तो पुलिस ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें सूचना दी गई।

मृतक की पहचान सिटी स्टेशन निवासी 24 वर्षीय कर्मजीत के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई अमल के लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें