Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में पहले किया रेप फिर दिया शादी का धोखा, कुंवारा बता कर की शादी, निकला एक बच्चे का बाप, पहली पत्नी के आते ही घर से धक्के देकर निकाला

November 6, 2024

पानीपत में पहले किया रेप फिर दिया शादी का धोखा, कुंवारा बता कर की शादी, निकला एक बच्चे का बाप, पहली पत्नी के आते ही घर से धक्के देकर निकाला

हरियाणा के पानीपत में शादीशुदा व्यक्ति ने रेप केस से बचने के लिए रचाई दूसरी शादी। पहले युवती को बेहोश कर उसका बलात्कार किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो खुद को बचाने के लिए उसे शादी का झांसा दिया।

 

दरअसल भगवान सिंह नमक व्यक्ति ने वर्ष 2021 में उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था। आरोपी ने वारदात को एक शादी समारोह के दौरान अंजाम दिया। जहां आरोपी और युवती दोनों आए हुए थे। पहले तो आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे अचेत कर दिया। अचेत अवस्था में उसका फायदा उठाया।

 

बाद में जब युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की बात कही तो वह डर गया। और युवती के साथ शादी की बात कर माफी आदि मांगने लगा। इस दौरान आरोपी ने स्वयं को कुंवारा बताया। परिजन बदनामी छुपाने के डर से शादी के लिए राज़ी हो गए। जिसके बाद दोनों परिवारों के सहमति से दोनों का विवाह कर दिया गया।

 

लेकिन कुछ समय पश्चात भगवान सिंह की पहली पत्नी अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ वापस लौट आई। जिसने बताया कि वह भगवान सिंह की पहली पत्नी है। वह अपने पति से लड़ाई होने के चलते मायके गाजियाबाद गई हुई थी। इस बात की पुष्टि करने पर ससुराल पक्ष ने पीड़िता को मारना–पीटना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष ने पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

मार–पीट और प्रताड़ना देने के बाद भी जब वह घर से नहीं गई तो सास–ससुर और नंदो ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने तहसील कैम्प थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी ने रेप केस से बचने के लिए और दहेज के लिए उसके साथ शादी की। जब मन–मुताबिक दहेज नहीं मिला तो सभी ने परेशान करने शुरू कर दिया। कुछ समय पश्चात 2022 में उसकी बेटी होने के बाद तो प्रताड़नाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

 

जब पहली पत्नी को इस बात का मालूम हुआ तो वह ससुराल लौट आई। जिसके बाद उसे मार–पीट कर जुलाई 2024 में घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें