Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुंध के कारण Bhiwani में दृश्यता हुई 20 मीटर से कम, 14 डिग्री पर आया न्यूनतम तापमान

November 18, 2024

धुंध के कारण Bhiwani में दृश्यता हुई 20 मीटर से कम, 14 डिग्री पर आया न्यूनतम तापमान

Bhiwani Heavy Fog: भिवानी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई हैं। सोमवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा नजर आया। विजिबिलिटी महज 20 मीटर रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया हैं। वहीं ठंड के साथ ही आबोहवा भी खराब हो गई हैं। सुबह 7 बजे AQI 426 दर्ज किया गया हैं, जो हानिकारक हैं।

लोगो का कहना है कि ठंड और स्मॉग का असर बुजुर्ग और बच्चों पर पड़ रहा है ऐसे में डॉक्टर ने सुबह के समय बच्चों व बुजुर्गों से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। बढ़ते प्रदूषण और धुंध के कारण बच्चे और बुजुर्गों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और अस्थमा से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता हैं। ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में पहले ही बदलाव किया जा चुका हैं। भिवानी डीसी की तरफ से इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें