Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में मजदूर के घर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया आग पर काबू, घर में रखा समान जल कर राख, लाखों का नुकसान

January 5, 2025

हरियाणा में मजदूर के घर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने एक घंटे में पाया आग पर काबू, घर में रखा समान जल कर राख, लाखों का नुकसान

हिसार में एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के दौरान घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी।।लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही घर में मौजूद समान जल कर रख हो चुका था।

 

मामला शास्त्री नगर स्थित एक मकान का है। जिसमें रहने वाले दंपत्ति रोज सुबह काम पर चले जाए है। उनका मकान कच्चा बना हुआ था और छत भी लकड़ी की थी। जो आग लगने से जलकर गिर पड़ी। पड़ोसियों द्वारा पीड़ित को मकान में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा।

 

पीड़ित की पहचान शास्त्री नगर निवासी गंगू के रूप में।हुई है। जो अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान में रहता है। वह ओर उसकी पत्नी मजदूरी का काम करते है। गंगू ने बताया कि रोज की तरह आज भी वह काम पर चल गया था। 7 बजे उसकी पत्नी गई थी। उसके बाद 8 बजे वह भी काम के लिए निकल गया था।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर उसने देखा कि उसका मकान आग में धूं–धूं करके जल रहा है। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों आग को बुझने का प्रयास कर रही है। टीम को आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटा लगा। तब तक मकान में रखा समान जल चुका था। संदूक में कुल 30000 रुपए रखे थे। वे भी जल गए। इसके अलावा कुल 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अभी जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साधु राम ने मौके पर पहुंचकर जगह का मुआयना किया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें