Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता Paresh Rawal ने पत्नी स्वरूप संपत की किताब का विमोचन किया

January 19, 2025

अभिनेता Paresh Rawal ने पत्नी स्वरूप संपत की किताब का विमोचन किया

मुंबई: जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल ने अपनी पत्नी स्वरूप संपत रावल की किताब क्रिएटिव कनैक्ट: आर्ट एक्रॉस द करिकुलम का विमोचन किया है। चेतना एजुकेशन लि. के सहयोग से बनी यह पुस्तक शिक्षा में कला को एकीकृत करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए युवा दिमागों को आकार देने के महत्व पर प्रकाश डालती है। कार्यक्रम में परेश रावल ने चेतना एजुकेशन के ओटीटी प्लेटफॉर्म का भव्य उद्घाटन भी किया गया। स्वरूप संपत ने प्रतिष्ठित टीवी शो ये जो है जिंदगी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उनका टैलीविजन और फिल्मों दोनों में शानदार करियर रहा है। वह की एंड का, उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक और द व्हाइट टाइगर जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में दिखाई दी हैं, साथ ही एक लेखक और शिक्षिका के रूप में अपने काम के माध्यम से शिक्षा और बाल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें