Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hotel Industry में नई शुरुआत करने जा रही है Kangana Ranaut, मनाली में खुलेगा The Mountain Story

February 7, 2025

Hotel Industry में नई शुरुआत करने जा रही है Kangana Ranaut, मनाली में खुलेगा The Mountain Story

मनाली : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत द्वारा मनाली के परिणी में ‘ द माउंटेन स्टोरी’ नाम के कैफे की शुरुआत की जा रही है। ऐसे में यहां आने वाले लोग हिमाचल के खूबसूरत एक्रिटेक्चर, यहां के कल्चर के साथ साथ स्वादिष्ट हिमाचली खाने का स्वाद भी चख पाएंगे।

कंगना रनौत ने अपने इस कैफे को हिमाचल की पुरानी काठकुनि शैली में ही बनाया है। पहाड़ी घर बनने की इस विलुप्त होती शैली को फिर से रिवाइव करने का संदेश देते हुए उन्होंने अपने इस कैफे को भी इसी शैली में बनाया है, ताकि यहां आने वाले पर्यटक भी हिमाचल की इस खूबसूरत कला से भी रूबरू हो सके। ऐसे में होटल इंडस्ट्री में कदम रखते हुए कंगना रनौत, इसके जरिए हिमाचल के कल्चर को लोगों तक पहुंचाना चाहती है।

द माउंटेन स्टोरी कैफे में आने वाले लोगों को इसके हर एक कोने में हिमाचल की संस्कृति दिखेगी। यहां कंगना के द्वारा हर एक चीज़ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस मॉडर्न वक्त में भी लोगों को पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों की धीमी और सुकून भरी जिंदगी की वाइब महसूस होगी। ये जगह लोगों को पहाड़ों के व्यू के साथ खुद से कनेक्ट करने और इस पहाड़ों की मेहमान नवाजी को महसूस करने के लिए परफेक्ट जगह रहने वाली है। कंगना रनौत के बचपन का सपना ‘ द माउंटेन स्टोरी ‘ मनाली के साथ लगते प्रीनि ने बनाया गया है। 14 फरवरी को इसकी ओपनिंग की जाएगी. ऐसे में आप भी यहां आकर इसकी खूबसूरती को महसूस कर सकते है।

ये भी पढ़ें :- ‘देश की महिलाओं की नजर संसद पर’, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन की अपील की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें