Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर उठी संजौली मस्जिद गिराने की मांग, विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2025

फिर उठी संजौली मस्जिद गिराने की मांग, विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिमला: बहुचर्चित संजौली मस्जिद मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठन एक बार मोर्चा खोलने की तैयारियों में है। संगठनों ने एक बार फिर मस्जिद गिराने की मांग की है और एमसी प्रशासन को 15 दिनों को अल्टीमेटम जारी किया है। इस संबंध में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों के लोगों ने नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 15 दिनों के भीतर संजौली अवैध मस्जिद गिराने की मांग है, अन्यथा संजौली बाजार को बंद करने की चेतावनी दी है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल संजौली के स्थानीय निवासी विजय शर्मा ने कहा कि अक्तूबर माह में निगम आयुक्त कोर्ट ने आदेश दिए थे कि संजौली की अवैध मस्जिद की तीन मंजिले गिराई जाएं। आयुक्त कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को दो माह को समय दिया था, मगर आज चार महीने पूरे होने को आए मगर अभी तक 10 से 20 प्रतिशत अवैध मस्जिद को गिराने का काम हुआ है। वहीं आयुक्त कोर्ट ने साफ कहा था कि अगर मस्जिद कमेटी इसको नहीं गिरा सकती तो एमसी खुद ही इसको गिरा देगा और इसको गिराने को जो खर्चा आएगा, इसको मस्जिद कमेटी देगी।

उन्होंने कहा कि एमसी प्रशासन व मस्जिद कमेटी के रवैये को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इनकी मंशा इसे गिराने की नहीं लग रही है। आंदोलन के दौरान प्रशासन व मस्जिद कमेटी ने माना था कि इसको तुरंत हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आज एमसी कमिश्नर के पास 15 दिन का अल्टीमेट देने के लिए आए हैं कि 15 दिनों के भीतर इस मस्जिद को हटाया जाए, नहीं तो 15 दिन के बाद संजौली का बाजार बंद किया जाएगा, उसके बाद आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह केस में HC का अहम फैसला: NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें