Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजीलेंस ने 15,000 रुपये रिश्वत मामले में पंचायत सचिव को किया क़ाबू, उसका सह-दोषी मौक़े पाकर हुआ फ़रार

March 18, 2025

विजीलेंस ने 15,000 रुपये रिश्वत मामले में पंचायत सचिव को किया क़ाबू, उसका सह-दोषी मौक़े पाकर हुआ फ़रार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज कपूरथला जिले के गांव झल्ल बींबड़ी के पंचायत सचिव परमजीत सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले का सह-दोषी, कपूरथला का ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) हरदयाल सिंह गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव झल्ल बींबड़ी के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बी.डी.पी.ओ. और पंचायत सचिव दोनों ने गांव की एक गली के निर्माण से संबंधित लागत का भुगतान करने के लिए बैंक चेक जारी करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया, जबकि बी.डी.पी.ओ. गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार पंचायत सचिव को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें