Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में बन रहा सबसे बड़ा स्टेडियम, चंचल मिश्रा ने कहा- 85% काम हो चुका है पूरा

March 23, 2025

अयोध्या में बन रहा सबसे बड़ा स्टेडियम, चंचल मिश्रा ने कहा- 85% काम हो चुका है पूरा

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल का निर्माण हो रहा है। इसका लगभग 85 फीसद काम पूरा हो गया है। जल्द ही इसे खेल विभाग के हवाले कर दिया जाएगा। उसके बाद इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर की खेल स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम का निर्माण कार्य बहुत तेज गति से चल रहा है। इसका 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि सन 2006 से इसका कार्य प्रारंभ हुआ था। लेकिन बीच में बजट के अभाव से काम रुक गया था। अब सीएनडीएस द्वारा इसका 85 प्रतिशत निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष 15 प्रतिशत काम दो-तीन माह में पूरा हो जाएगा। उसके बाद स्टेडियम खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

बड़ा स्टेडियम उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हस्तांतरण के बाद खेल विशेषज्ञ की टीम बुलाई जाती है। टीम मैदान की जांच करती है। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद आईपीएल, टी20 और रणजी ट्रॉफी के मैच यहां सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां इस स्तर का स्टेडियम बनना अयोध्यावासियों के लिए बहुत सौभाग्य की बात है।

इतना बड़ा स्टेडियम उत्तर प्रदेश में कहीं और नहीं है। यहां पर नौ कोर्ट का बैडमिंटन हॉल है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार, एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक है। हॉकी का एस्ट्रोटर्फ है जिसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकता है। स्विमिंग पूल और डाइविंग पूल है। इनडोर हैंडबॉल हॉल का निर्माण हो रहा है।

चंचल मिश्रा ने बताया कि इतनी सारी सुविधाएं किसी भी राज्य और जिले में नहीं हैं। इस स्टेडियम में 25,000 दर्शक एक साथ खेल स्पर्धाओं का आनंद ले सकते हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सही आकलन किया जाएगा कि इसमें कितने खिलाड़ी और दर्शक बैठ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें