Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला कांस्टेबल को अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

April 9, 2025

नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला कांस्टेबल को अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

बठिंडा: नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर का मंगलवार को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद फिर से अदालत में पेश किया गया। इस बीच पुलिस टीम व सरकारी वकीलों ने अदालत से दोबारा पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने नहीं माना और उसे 22 अप्रैल 2025 तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया कि इस मामले में नामजद अमनदीप कौर के दोस्त बलविंदर सिंह सोनू की गिरफ्तारी भी बाकी है, जिसके चलते उसे जल्द गिरफ्तार कर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है। उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिनों से पुलिस रिमांड पर चल रही थारवाली ह्यबीबी से पुलिस अभी तक ज्यादा कुछ बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले की महत्ता को देखते हुए बर्खास्त कांस्टेबल अमनदीप कौर से खुद एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, नशा मुक्ति मामले में पूछताछ के दौरान अमनदीप ने सारा दोष अपने दोस्त सोनू पर मढ़ दिया। परिणामस्वरूप, पुलिस इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद ही आगे बढ़ सकेगी। हालांकि, जांच के दौरान इस पूर्व महिला कांस्टेबल की संपत्ति के बारे में काफी अहम खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, जहां अमनदीप कौर बठिंडा शहर की पॉश कॉलोनी विराट ग्रीन में स्थित 217 गज की आलीशान कोठी की मालकिन बताई जा रही है, वहीं ड्रीम सिटी नामक एक अन्य कॉलोनी में प्लॉट नंबर 245 भी उसके नाम है। इसी तरह थार और स्कूटी भी उसके नाम से खरीदी गई हैं।जबकि एक अन्य वाहन और बुलेट मोटरसाइकिल उसके एक मित्र के नाम पर है। तलाशी के दौरान इस महिला कांस्टेबल के घर से दो और महंगे फोन मिले, जबकि मादक पदार्थ जब्ती के दौरान दो फोन मिले।
इसी तरह, चारों मोबाइल फोन को चंडीगढ़ स्थित फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।

हालांकि पुलिस अधिकारी मामले के हाई-प्रोफाइल स्वरूप के बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि महंगी घड़ियां, चश्मा, परफ्यूम और हर वीडियो में दिखने वाले महंगे ‘कुत्ते’ के अलावा उसके घर में अन्य कीमती सामान भी पड़ा है, जिसके स्नेत की पुलिस अलग से जांच कर सकती है। इस महिला पुलिस अधिकारी ने न केवल अपने गलैमर के लिए बल्कि गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने के लिए भी प्रसिद्धि पाई है। इंस्टाग्राम पर हर दिन नई रील्स पोस्ट करने वाली अमनदीप कौर 2 अप्रैल से पुलिस हिरासत में हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें