Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

April 20, 2025

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोगा: जिला मोगा की सीआईए स्टाफ ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी अजय गांधी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार व्यक्तियों को हथियारों सहित धर दबोचा है।

-मोगा बस स्टैंड के पास खड़े थे आरोपी

यह कार्रवाई मोगा बस स्टैंड के पास उस समय अंजाम दी गई जब चारों आरोपी संदिग्ध रूप से खड़े नजर आए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 32 बोर की तीन देसी पिस्तौल, चार मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान, सुखपाल सिंह (जिला संगरूर), हरप्रीत सिंह (गांव सम्पूर्ण, कल्याण कोट इस्खा), दलजीत सिंह (मोगा निवासी) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

-एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 5 मामले

पुलिस को पहले से ही सूचना मिली थी कि यह चारों युवक गांव वारे के पास मुख्य हाईवे पर किसी का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया और कोट इसिखा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सुखपाल सिंह के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

-एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि

मोगा पुलिस का अभियान अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती से जारी रहेगा। अवैध हथियार रखने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था और इनके पीछे कौन-सी आपराधिक साजिश रची जा रही थी। आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें