
Lifestyle: अगर आप सोच रही हैं कि इस सीज़न अपने नेल्स को किस रंग से सजाया जाए, तो हम आपके लिए लाए हैं वो 5 नेल कलर ट्रेंड्स जो फैशन की दुनिया में इस वक्त सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं। चाहे बात हो डेली कैजुअल लुक की या फिर किसी खास मौके की, ये रंग हर मूड और हर मौके के लिए परफेक्ट हैं।

1.मूडी ब्लूज़ –
इस सीज़न का सबसे क्लासी और सुकून देने वाला ट्रेंड है ‘मूडी ब्लूज़’ डीप नेवी से लेकर ग्रेइश ब्लू टोन तक, ये शेड्स सर्दियों की ठंडी हवाओं की याद दिलाते हैं और एक सॉफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। ऑफिस मीटिंग हो या विंटर पार्टी – ये शेड हर जगह फिट बैठता है।

2.फ़ॉरेस्ट ग्रीन्स –
ग्रीन कलर को नया जीवन मिल रहा है इस साल – खासतौर पर ‘फ़ॉरेस्ट ग्रीन’ के रूप में। ये गहरा और रहस्यमयी शेड प्रकृति की सुंदरता और शांति को बखूबी दर्शाता है। इको-फ्रेंडली वाइब्स के साथ-साथ यह शेड आपको फैशन फॉरवर्ड भी बनाएगा।

3.नेट न्यूट्रल –
कम में ज़्यादा की सोच रखने वालों के लिए ‘नेट न्यूट्रल’ टोन परफेक्ट हैं। न्यूड, टोपी और सॉफ्ट बेज शेड्स न सिर्फ प्रोफेशनल दिखते हैं बल्कि हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। क्लासिक और टाइमलेस – ये ट्रेंड लंबे समय तक टिकने वाला है।

4.पंक रॉयल्टी पर्पल –
अगर आप अपने नेल्स से कुछ अलग कहने की चाह रखते हैं, तो ‘पंक रॉयल्टी पर्पल’ आपके लिए है। यह रंग रॉयल्टी का भी प्रतीक है और रिबेल स्पिरिट का भी। मैट या मेटैलिक फ़िनिश – दोनों में यह शेड शानदार दिखता है और तुरंत ध्यान खींचता है।

5. कैफ़े कलर्स –
इस सीज़न नेल्स भी कॉफी-लवर्स की तरह ‘कैफ़े कलर्स’ की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कारमेल, चॉकलेट, मोचा और लट्टे जैसे शेड्स ना सिर्फ वॉर्म टोन देते हैं बल्कि हाथों को एक आरामदायक और एलिगेंट टच भी प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल
मेष: दिन शुभ रहेगा...