सोनीपत जिले में पंचायत उप–चुनाव के चलते इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं। जिले के तीन गांव में आज रविवार के दिन (15 जून) सरपंच और पंच पद के लिए मतदान किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से ही वोट डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इससे पहले हुए चुनाव के दौरान इलाके में सरपंच पद से खड़े हुए कैंडिडेट की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इस बार के चुनाव के लिए सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई निर्देश जारी किए गए है। साथ मतदाताओं के लिए कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद केंद्र परिसर में खड़े रहने पर रोक लगा दी गई हैं। साथ ही केंद्र पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित है। केंद्र में केवल मतदाता को ही प्रवेश मिलेगा। और प्रत्याशी एजेंट को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं है।
वेटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसके बाद मतदान बंद कर दिया जाएगा। वेटिंग समाप्त होते ही बूथ पर मतगणना की जाएगी। सरपंच पद के लिए ईवीएम और पंच पदों के लिए पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया जा रहा है।
इस चुनाव में जिले के जौली और छिछड़ाना गांव में सरपंच पद के लिए मतदान किया जा रहा है, वहीं पंच पद के लिए पांची जाटान के वार्ड क्रमांक 4 से मतदान होगा। जौली गांव और पांची जाटान दोनों गांव में 2–2 महिला प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला है, जौली गांव में कुल 4523 मतदाता है और पांची जाटान में 235 मतदाता है। छिछड़ाना में 5 प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला है, और यहां मतदाताओं की संख्या 3322 है।
चुनाव प्रकिया सुबह 8 बजे से शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र में मतदान के दौरान शांति का परिचय देने को कहा है। इस दौरान नियमों का पालन सख्त रूप से किया जा रह है। गोहाना एसईपीओ यशपाल ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया है। चुनाव सामग्री 10 पोलिंग पार्टियों को सौंपी गई है।