तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए केरल में मुख्यमंत्री होने से ज्यादा जरूरी यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में पार्टी कार्यालय ‘विकसित केरलम’ का केंद्र बने। अमित शाह ने भाजपा के नए प्रदेश कमेटी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पुथरीकंदम मैदान में वार्ड स्तरीय नेतृत्व बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रदेश कमेटी के नए कार्यालय ‘मरारजी भवन’ का उद्घाटन
शाह ने पार्टी के ‘विकसित केरलम’ मिशन का ‘लोगो’ और ‘मोटो’ भी जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ का मार्ग ‘विकसित केरलम’ से होकर ही जाता है। शाह ने कहा, इसलिए, अब से भाजपा का मूल उद्देशय़ ‘विकसित केरलम’ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने इस वर्ष होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करने से पहले यहां भाजपा की प्रदेश कमेटी के नए कार्यालय ‘मरारजी भवन’ का उद्घाटन किया।
The people’s dream of a developed Kerala is Modi Ji’s vision. Live from Viksit Keralam Sammelan, Thiruvananthapuram, Kerala.
വികസിത കേരളമെന്ന ജനങ്ങളുടെ സ്വപ്നം നരേന്ദ്ര മോദി ജിയുടെ കാഴ്ചപ്പാടാണ്. തിരുവനന്തപുരത്തെ വികസിത കേരളം സമ്മേളനത്തിൽ നിന്ന് തത്സമയം. https://t.co/icjGq6JlFm
— Amit Shah (@AmitShah) July 12, 2025
नए भवन का अमित शाह ने नेताओं संग किया दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार देर रात केरल पहुंचे और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत केजी मरार की आवक्ष कांस्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। केजी मरार की आवक्ष प्रतिमा को नए भवन के केंद्रीय कक्ष में स्थापित किया गया है। नए भवन का दौरा करते समय शाह के साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और केरल इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
केंद्रीय गृह मंत्री राजराजेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
शाह दोपहर बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की बंद कमरे में होने वाली बैठक में भाग लेंगे, जहां केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। पार्टी द्वारा जारी शाह के कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री के शाम चार बजे तक तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के लिए रवाना होने की उम्मीद है, जहां वह दिल्ली लौटने से पहले तलिपरम्बा स्थित प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...