Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध हथिया के साथ पकड़ा गया युवक,गिरफ्तार, केस दर्ज, जांच जारी

July 21, 2025

अवैध हथिया के साथ पकड़ा गया युवक,गिरफ्तार, केस दर्ज, जांच जारी

कुरुक्षेत्र में एक युवक को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी मिले है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक से पूछताछ कर मालूम किया जाएगा कि उसे यह हथियार किसने और क्यों मुहैय्या करवाए। मामले की जांच जारी है।

युवक की पहचान कैथल के जखोली गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। जिसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

अपराध अन्वेषण शाखा–1 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई युवक वीआइपी घाट ब्रह्मसरोवर के पास बनी पार्किंग में हथियार लेकर घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, और युवक को तलाशने में जुट गई।

पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध गतिविधियों के साथ दिखा। जिसके पास जाकर पुलिस टीम ने तलाशी की तो पाया कि उसके पास एक पिस्तौल और दो कारतूस है। जिसके बाद पुलिस ने हथियार को कब्जे में ले लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। युवक के खिलाफ केयूके थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें