Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, वॉट्सएप कॉल कर मिलने के बहने बुलाया

July 30, 2025

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, वॉट्सएप कॉल कर मिलने के बहने बुलाया

हिसार में पुरानी रंजिश के चलते साजिश के तहत युवक को घटनास्थल पर बुला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। पहले युवक को वॉट्सएप कॉल कर मौके कर बुलाया। फिर जैसे ही व्यक्ति पहुंचा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के साथ फायरिंग भी करनी शुरू कर दी।

फायरिंग से युवक बच कर अपनी गाड़ी में चला गया। जिससे उसकी जान बच गई। दोनों आरोपी नशे में धुत्त थे। और किसी रंजिश के कारण व्यक्ति को जान से मारने कर तुले थे। युवक जैसे–तैसे जान बचाते हुए बास थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस टीम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाए साथ ही गाड़ी में लगे गोली के निशान भी जांचे। पुलिस ने बॉस खुर्द निवासी धर्मेंद्र सोरखी के बयान पर गांव के ही संदीप उर्फ बच्ची और उसके साथ प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विस्तार में जानकारी देते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि संदीप ने कॉल कर उसे बडाला रोड पर मिलने बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो संदीप अपने साथी प्रवीण के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठा हुआ था। जैसे ही संदीप ने धर्मेंद्र को देखा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही फायरिंग भी की।

शिकायत के आधार पर एसआई महेंद्र सिंह ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा साक्ष्य भी जुटा लिए गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें