सोनीपत में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में शिकार हिमाचल की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दौरान बस में कई सवारियाँ मौजूद थी। जिनमें से 15 यात्री हादसे के घायल हुए है।
हिमाचल (HRTC) की बस क्रमांक–37–2260 कांगड़ा जिले के पालमपुर से दिल्ली जाने के लिए दोपहर रवाना हुई थी। और हरियाणा से होते हुए गुजर रही थी। बस में कुल 38 सवारियां थी, जिनमें से कुछ हरियाणा के अलग–अलग बस स्टैंड से बस में सवार हुए थे।
जब बस मंगलवार सुबह 5 बजे हरियाणा के बहालगढ़ फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस की टक्कर आगे चल रहे ट्रक से हो गई। बस कंडक्टर का कहना है कि, ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। हादसे में 15 सवारियों को चोटें आई है।
जिसके बाद घायलों को तुरंत सोनीपत के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 7 से 8 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए सोनीपत के अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। हादसे में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए है। जो अभी उपचाराधीन है।
हादसे में बाकी सुरक्षित यात्रियों को HRTC की अन्य बसों द्वारा दिल्ली के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल में हुई है।घायलों के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।