Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana: पथराव, हवाई फायरिंग…छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

September 28, 2025

Haryana: पथराव, हवाई फायरिंग…छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

हरियाणा डेस्क. हरियाणा के नूंह जिले के इंदाना गांव में पुलिस पंजाब से लाए गए एक वाहन को लेकर छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव और हवा में फायरिंग शुरू कर दी। पथराव में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस वाहनों का काफी नुकसान हो गया।

मौके पर गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया। बिछोर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया। शांति बनाए रखने के लिए गाँव में एक पुलिस दल तैनात किया गया है।

पुलिस के बताया कि यह छापेमारी पंजाब से लाए गए एक वाहन के मामले में की गई थी, जिसमें इंदाना निवासी आज़ाद, शाहिद और शाहरुख आरोपी बताए जा रहे हैं। टीम सुबह 11:30 बजे आज़ाद के घर पहुँची, लेकिन आरोपी भाग गए। उसके घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से एक महिला को हिरासत में ले लिया गया। यह देखकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस दल पर पथराव करने लगे। उन्होंने हवा में गोलियां भी चलाईं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शौकीन, यूनुस, जावेद, नासिर, हाफिज, रिहान, मुश्ताक, अजहरुद्दीन, यूसुफ, वाजिद, नईमा, शाहीना और नज़मा के रूप में हुई है। गाँव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। बिछोर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर ने कहा कि हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें