Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

September 28, 2025

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

हरियाणा डेस्क. बहादुरगढ़ के मेन बाजार स्थित एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना रात को करीब ढाई बजे हुई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदार और लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग हरीश गुप्ता की दुकान में लगी है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है, जिस समय आग लगी उस समय दुकान मालिक छत पर सो रहा था। आग के बीच फंसे दुकान मालिक को भी छत से कूदाकर बचाया गया।

फायर ब्रिगेड की पहुंची 6 गाड़ियां

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम तुरंत शुरू कर दिया। आग इतनी ज्यादा थी कि घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। धुएं और आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग ने शोर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, असल कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे।

गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें