Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Accident : ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर… 52 यात्री थे सवार

October 4, 2025

Haryana Accident : ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर… 52 यात्री थे सवार

हरियाणा डेस्क. आज सुबह झज्जर के दादरी तोय के पास नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बस और ट्रक की आपस में भिड़त हो गई। इस दौरान बस में 52 लोग सवार थे, जिसमें से 40 लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक को भी चोटें आईं। प्रारंभिक जांच के बाद ट्रक चालक की झपकी इस हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में बिश्नोई सभा के पूर्व अध्यक्ष को मिली जमानत, तीन महीने से थे जेल में बंद

जानकारी के मुताबिक, बस झज्जर के सिलानी गेट से फरुखनगर की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 52 यात्री सवार थे, जो ज्यादातर एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। सुबह लगभग 7 बजे दादरी तोय के पास पहुंचते ही ट्रक चालक की अचानक झपकी लग गई, जिसके कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर को चीरता हुआ दूसरी लेन में घुस गया और बस से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss Weekend War: सलमान खान ने लगाई फटकार, रो पड़े यूट्यूबर मृदुल तिवारी

इस हादसे में ट्रक चालक भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से ट्रक से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ट्रक और बस दोनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिसके कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें