Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने आएगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त, जल्द करें ये काम

October 25, 2025

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने आएगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त, जल्द करें ये काम

नेशनल डेस्क: किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), जिसके जरिए सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता भेजती है। इस योजना का उद्देश्य खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

इस योजना के तहत हर पात्र किसान को साल में तीन बार 2000 रुपये की किस्त यानी सालभर में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं। अब तक सरकार किसानों को 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब सभी को 21वीं किस्त का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: Lado Laxmi Scheme: फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे 2100 रुपये

कुछ राज्यों को मिल चुकी है 21वीं किस्त

केंद्र सरकार ने हाल ही में 26 सितंबर 2025 को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों के खातों में 21वीं किस्त भेजी थी। इन राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह राशि जारी की गई थी।

बाकियों को नवंबर में मिल सकती है किस्त

देश के बाकी किसानों को अब भी 21वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर महीने में यह किस्त जारी कर सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। अगर पिछली किस्तों के अंतराल को देखें, तो सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी करती है। पिछली यानी 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी, इस हिसाब से अगली किस्त नवंबर में आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन में सफर के दिन ऐसे पा सकते हैं कंफर्म सीट, जानिए ये आसान तरीका

ई-केवाईसी और बैंक डिटेल अपडेट करें किसान

हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से किस्त जारी कर सकते हैं। इसके बाद डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसे सीधे किसानों के खातों में भेजे जाएंगे। कृषि विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपना ई-केवाईसी (e-KYC) और बैंक खाता विवरण अपडेट कर लें, ताकि किस्त आने में कोई दिक्कत न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें